SSPY UP Pension List: उत्तर प्रदेश राज्य में कई सारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाऐं संचालित की जा रही हैं, जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा “वृद्धावस्था पेंशन”, महिला कल्याण विभाग द्वारा “निराश्रित महिला पेंशन”, और दिव्यांगजन सशस्कतीकरण विभाग द्वारा “दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन” योजनाऐं शामिल हैं।
इन योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन, आवेदन की स्थिति, और पेंशनर सूची को चेक करने के लिए एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल (SSPY) विकसित किया गया है, जहाँ प्रदेश के आम नागरिक अपनी पेंशन से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में आप SSPY UP पोर्टल पर पेंशन सूची चेक करने की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे।
वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट यूपी 2024-25 चेक करें
उत्तर प्रदेश में “वृद्धावस्था पेंशन” योजना के लाभार्थी नई सूची में अपना नाम चेक करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो करें:
- सबसे पहले‚ आप आधिकारिक पोर्टल https://sspy-up.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद‚ होमपेज पर मेन्यू वार में “वृद्धावस्था पेंशन” योजना के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप नीचे स्क्रॉल करें और पेंशनर सूची सेक्शन में “पेंशनर सूची (2024-25)” विकल्प पर क्लिक करें।
- अंत में आप अपना जनपद, विकास खण्ड और ग्राम पंचायत को चुनें।
- अब आपके सामने Quarter Wise कुल पेंशनर्स और कुल धनराशि (रू0) का विवरण खुल जायेगा।
इस प्रकार से आप अपने पूरे गांव की वृद्धावस्था पेंशनर लिस्ट चेक कर सकते हैं।
Vidhwa Pension List UP चेक करें
उत्तर प्रदेश में “निराश्रित महिला पेंशन” योजना के लाभार्थी नई सूची में अपना नाम चेक करने हेतु निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो करें:
- सबसे पहले‚ आप एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाएं।
- इसके बाद‚होमपेज पर मेन्यू वार में “निराश्रित महिला पेंशन” योजना के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप नीचे स्क्रॉल करें और पेंशनर सूची सेक्शन में “पेंशनर सूची (2024-25)” विकल्प पर क्लिक करें।
- अंत में आप अपना जनपद, विकास खण्ड और ग्राम पंचायत को चुनें।
- अब आपके सामने Quarter Wise कुल पेंशनर्स और कुल धनराशि (रू0) का विवरण खुल जायेगा।
इस प्रकार से आप अपने पूरे गांव की निराश्रित महिला (विधवा पेंशन) पेंशनर लिस्ट चेक कर सकते हैं।
UP Divyang Pension List चेक करें
उत्तर प्रदेश में “दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन” योजना के लाभार्थी नई सूची में अपना नाम चेक करने हेतु निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो करें:
- सबसे पहले‚ आप आधिकारिक पोर्टल sspy-up.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद‚ होमपेज पर मेन्यू वार में “दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन” योजना के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप नीचे स्क्रॉल करें और पेंशनर सूची सेक्शन में “पेंशनर सूची (2024-25)” विकल्प पर क्लिक करें।
- अंत में आप अपना जनपद, विकास खण्ड और ग्राम पंचायत को चुनें।
- अब आपके सामने Quarter Wise कुल पेंशनर्स और कुल धनराशि (रू0) का विवरण खुल जायेगा।
इस प्रकार से आप अपने पूरे गांव की दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशनर लिस्ट चेक कर सकते हैं।
अगर पेंशन सूची में नाम न हो‚ तो क्या करें?
अगर आपका नाम पेंशनर लिस्ट से हटा दिया गया है, और अब आपको लाभ नहीं मिल रहा है, तो आप अपना आधार कार्ड‚ बैंक खाता और रजिस्ट्रेशन नम्बर की फोटोकापी वृद्धा पेंशन के लिए अपने जिले के समाज कल्याण विभाग‚ विधवा पेंशन के लिए महिला कल्याण विभाग एवं दिव्यांग पेंशन के लिए दिव्यांगजन सशस्कतीकरण विभाग में जमा करें।
इसके बाद वहां सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके दस्तावेजों को सत्यापित करने पर आपका नाम नई सूची में जोड़ दिया जाएगा।